सरकार कहे तो बाहर फंसे बिहारियों को लाने के लिए राजद देगा दो हजार बस : तेजस्वी

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सरकार के पास बाहर फंसे मजदूरों को बिहार लाने के लिए संसाधन नहीं हैं तो हम सरकार को दो हजार बसें सरकार को सुपुर्द करने के लिए तैयार हैं. सरकार नोडल और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में इन बसों का प्रयोग कर सकती है.

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सरकार के पास बाहर फंसे मजदूरों को बिहार लाने के लिए संसाधन नहीं हैं तो हम सरकार को दो हजार बसें सरकार को सुपुर्द करने के लिए तैयार हैं. सरकार नोडल और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में इन बसों का प्रयोग कर सकती है.

साथ ही उन्होंने कटाक्ष किया है कि बसें पटना में कब भेजनी है, यह बता दिया जाये. तेजस्वी ने कहा कि विपक्ष सरकार को बस दे रहा है. इसका श्रेय भी विपक्ष को नहीं चाहिए. उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि विपक्ष की तरफ से दी जाने वाली इन बसों को सरकारी अपनी निगरानी में गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए चलाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >