आरोप साबित हुए तो राजनीति छोड़ दूंगा : प्रशांत किशोर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा जन सुराज और अपने पर लगाये गये आरोपों पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है.

संवाददाता, पटना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा जन सुराज और अपने पर लगाये गये आरोपों पर प्रशांत किशोर ने पलटवार किया है. जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि इनके आकाओं व नेताओं को हमने ही सोशल मीडिया सिखाया है. इन्हें सोशल मीडिया का कोई ज्ञान नहीं है. ये जो आरोप लगा रहे हैं वो इनकी विद्वता को दर्शाता है. प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस फेसबुक ग्रुप की बात ये कर रहे हैं. उसे भाजपा के दो लोग वर्ष 2016 से चला रहे हैं, इस ग्रुप में कोई भी पोस्ट कर सकता है. उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को चुनौती दी कि अगर उनके आरोप सही साबित हुए, तो वे राजनीति छोड़ देंगे.उन्होंने कहा कि डाॅ जायसवाल ने सीमांचल में अल्पसंख्यकों के एक मेडिकल कॉलेज को हड़प लिया है, जिसकी जांच होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >