हमारी सरकार बनी, तो देंगे 200 यूनिट फ्री बिजली: तेजस्वी यादव

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनी, तो बिहारवासियों को 200 यूनिट फ़्री बिजली देंगे.

संवाददाता,पटना विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बनी, तो बिहारवासियों को 200 यूनिट फ़्री बिजली देंगे. उन्होंने कहा कि पूरे देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है. इससे लोग परेशान हैं. हमें मौका मिला तो इस चीज को हम लोग लागू करेंगे. हमने लोकसभा चुनाव में भी यह वादा किया था. राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता महंगी बिजली तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त है. कहा कि हम नया बिहार बनाना चाहते हैं. हम लोग जहां जा रहे हैं, वहां बिजली से संंबंधित तमाम शिकायतें सामने आती हैं. इनमें सबसे ज्यादा शिकायतें बढ़े हुए बिजली बिल की होती हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रीपेड मीटर में तमाम गड़बड़ियों की शिकायतें भी लोग बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >