नालों पर अतिक्रमण दिखा, तो होगी सीधी कार्रवाई : आयुक्त

प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने शुक्रवार को डीएम, नगर आयुक्त व बुडको के पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

पटना . प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने शुक्रवार को डीएम, नगर आयुक्त व बुडको के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि जलजमाव के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी. बैठक में उन्होंने अधिकारियों को कहा कि अत्यधिक बारिश में भी जलनिकासी सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. बैठक में आयुक्त ने सबसे अधिक जोर नालों की सफाई व अवैध कब्जे को हटाने पर दिया. उन्होंने डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम को निर्देश दिया कि वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें बना कर शहर के नौ बड़े मुख्य नालों (बादशाही, सर्पेंटाइन, आशियाना-दीघा, बाकरगंज, सैदपुर आदि) की सफाई व अतिक्रमण की फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाये. किसी भी स्थिति में कोई भी नाला अतिक्रमित नहीं रहे. अगर जल प्रवाह में बाधा दिखी, तो संबंधित अधिकारी पर त्वरित कार्रवाई की जाये. तत्काल मरम्मत के लिए मोबाइल मरम्मत दल रहेगा तैयार : बैठक में नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि मॉनसून 2026 की तैयारी इस बार काफी पहले यानी तीन जनवरी से ही शुरू कर दी गयी है. सभी मैनहॉल और कैचपिट की उड़ाही की जा रही है. किसी भी आपात स्थिति से निटने के लिए शहर में क्यूआरटी की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >