Bihar Hot Day Alert: बिहार के इन 31 जिलों में हॉट डे का अलर्ट, तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार

Bihar Hot Day Alert: बिहार में गर्मी ने अपना तीखा रूप दिखाना शुरू कर दिया है. लगातार बढ़ते तापमान और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया है, जिससे साफ है कि आने वाले दिन और भी ज्यादा तपते हुए गुजरने वाले हैं.

Bihar Hot Day Alert: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है और इस बार गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. सोमवार को प्रदेशभर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया. बीते दो दिनों में ही तापमान में अचानक 10 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. स्थिति यह है कि कुछ जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. मौसम विभाग ने इसे सिर्फ शुरुआत बताते हुए आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है.

हफ्ते भर के लिए हीट वेव, हॉट नाइट और हॉट डे का अलर्ट

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 अप्रैल को प्रदेश के 31 जिलों में हॉट डे और उमस भरी गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इस हफ्ते के लिए हीट वेव, हॉट नाइट और हॉट डे की संभावना जताई गई है. विशेषज्ञों ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है, खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से परहेज करने की हिदायत दी गई है.

राज्य में चल रही गर्म हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका बनी हुई है, जिससे गर्म हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं. 24 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे गर्मी और बढ़ सकती है.

21 अप्रैल को डेहरी में सर्वाधिक तापमान 42.4°C दर्ज किया गया. जबकि गया, औरंगाबाद, भोजपुर और सासाराम जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा. आने वाले दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है.

Also Read: पापा आप दुनिया के सबसे… ट्रेन के आगे कूदा NIT पटना का छात्र, इस बीमारी से था परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >