बिहार के न्यू सिक्स लेन ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, चार की स्थिति गंभीर

Bihar Road Accident: तेज रफ्तार एक बार फिर कहर बनकर टूटी. वैशाली के न्यू सिक्स लेन ब्रिज पर बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया.

Bihar Road Accident: बिहार के वैशाली जिले में बुधवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू सिक्स लेन ब्रिज पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा ब्रिज के पाया नंबर 15 के पास हुआ.

हादसा बना काली रात

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक सफेद और एक नीली अपाचे बाइक विपरीत दिशा से आ रही थीं. दोनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि संकरे ब्रिज पर संतुलन खोते ही जोरदार टक्कर हो गई. बाइक के परखच्चे उड़ गए और सवार युवक दूर तक फेंके गए. हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सभी युवकों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

मृतक की पहचान और घायलों की स्थिति

हादसे में मृत युवक की पहचान जाफराबाद निवासी बिट्टू कुमार (पिता झिमी लाल राय) के रूप में की गई है. घायलों में कारू कुमार, जितेंद्र कुमार, बबलू कुमार शाह और एक अन्य युवक शामिल हैं. चारों को गंभीर हालत में पटना के एनएमसीएच अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही रुस्तमपुर थाना के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी घायलों का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. लोगों का कहना है कि ब्रिज पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं और तेज रफ्तार वाहनों पर कोई नियंत्रण नहीं है.

Also Read:  बिहार में मानसून एक्टिव! इन 23 जिलों में भयंकर बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >