प्रो मदनमोहन सिंह के 100वें जन्मदिन पर योगदान के लिए प्रदान किया गया सम्मान

प्रो मदनमोहन सिंह के 100 वें जन्मदिवस के मौके पर रविवार को उनके आवास पर इतिहास और पुरातत्व से जुड़े विद्वानों ने बधाई दी

संवाददाता, पटना प्रो मदनमोहन सिंह के 100 वें जन्मदिवस के मौके पर रविवार को उनके आवास पर इतिहास और पुरातत्व से जुड़े विद्वानों ने बधाई दी और दीर्घायु होने के साथ अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ कामेश्वर प्रसाद, पूर्व आरक्षी महानिरीक्षक और बिहार पुराविद परिषद के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह और फेसेस के सचिव सुनीता भारती ने प्रो मदनमोहन सिंह को उनके 100वें जन्मदिन पर समर्पित शिक्षण, लेखन और भारत-विद्या के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUBODH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >