मंत्री नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह,छठी मैया के प्रसाद से जुड़ी बिहार की परंपरा को किया नमन

पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन के पटना स्थित आवास पर शनिवार को छठ पर्व के पावन अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे और छठी मैया का प्रसाद ग्रहण किया.

गृह मंत्री अमित शाह का छठ पर्व के प्रति सम्मान, पूरे बिहारवासियों के लिए गौरव की बात : नितिन नवीन

मंत्री नितिन नवीन के आवास पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह,छठी मैया के प्रसाद से जुड़ी बिहार की परंपरा को किया नमन

संवाददाता,पटना

पथ निर्माण मंत्री एवं बांकीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नितिन नवीन के पटना स्थित आवास पर शनिवार को छठ पर्व के पावन अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे और छठी मैया का प्रसाद ग्रहण किया. छठ महापर्व की इस शुभ बेला पर पूरा माहौल धार्मिक और पारिवारिक सौहार्द से भरा रहा. नितिन नवीन ने गृह मंत्री अमित शाह का पारंपरिक विधि-विधान के साथ स्वागत किया और बिहार की संस्कृति एवं लोक आस्था से जुड़े इस महान पर्व की महत्ता से अवगत कराया.मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि अमित शाह का छठ महापर्व के प्रति यह गहरा सम्मान और आस्था पूरे बिहारवासियों के लिए गर्व और सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि मैं हृदय से उनका आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस पावन अवसर पर मेरे आवास पर आकर प्रसाद ग्रहण किया और बिहार की इस महान परंपरा को सम्मान दिया.इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव रितुराज सिन्हा , बिहार विधान परिषद सदस्य सह मिजोरम भाजपा प्रभारी देवेश कुमार ठाकुर, सुशील चौधरी, सुरेश रुंगटा, कुलदीप चहल, अवधेश एवं राजीव आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAKESH RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >