Hockey Asia Cup 2025 Bihar: राजगीर में दिखने लगी एशिया कप की धूम, पहुंची मलेशिया की टीम, कहा 'भारत को हराना आसान नहीं'

Hockey Asia Cup 2025 Bihar: बिहार के राजगीर में एशिया कप 2025 को लेकर शनिवार को मलेशिया की टीम पहुंची. कप्तान मरहान जलील ने राजगीर पहुंचने पर खुशी जताई. साथ ही कहा कि भारत को हराना आसान नहीं.

Hockey Asia Cup 2025 Bihar: शनिवार सुबह मलेशिया की टीम एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के लिए राजगीर पहुंची. पिछली बार जकार्ता में हुए फाइनल में मलेशिया को कोरिया के हाथों 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार कप्तान ने साफ कहा कि टीम जीतने के इरादे से आई है.

मरहान जलील क्या बोले?

मरहान जलील ने कहा, राजगीर आकर बेहद उत्साहित हूं. हमारी तैयारियां अच्छी रही हैं और हम एक शानदार टूर्नामेंट की उम्मीद कर रहे हैं. मेजबान भारत को हराना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्होंने प्रो लीग में कई शीर्ष टीमों के साथ खेला है और उनके पास बेहतरीन अनुभव और इंटरनेशनल हॉकी का एक्सपोजर है.

‘पहले सुपर 4 में पहुंचने की कोशिश’

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा चैंपियन कोरिया भी इस टूर्नामेंट में देखने योग्य टीम होगी. कोरिया भी मजबूत टीम है. इस साल हम उनके खिलाफ खेल चुके हैं और वे बेहद फिट और तेज नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर हमारी कोशिश पहले सुपर 4 में पहुंचने की होगी.

मुख्य कोच भव्य स्वागत पर क्या बोले?

टीम के मुख्य कोच सरजीत कुंदन ने भव्य स्वागत पर खुशी जताते हुए कहा सबसे पहले तो हम इस शानदार स्वागत के लिए आभारी हैं. हमें खुशी है कि हम समय से पहले यहां पहुंचे और कुछ वॉर्म-अप मैच भी खेल पाएंगे. हम एक युवा टीम हैं और हमारा लक्ष्य 2028 ओलंपिक और अगले साल के एशियाई खेलों की तैयारी करना है. हाल ही में हमने ऑस्ट्रेलिया और कोरिया का दौरा किया और अब सुल्तान अज़लान शाह टूर्नामेंट भी खेलना है. यहां हमारा मकसद अच्छा खेलना है.

29 अगस्त को मलेशिया खेलेगी पहला मैच

जानकारी के मुताबिक, मलेशिया 29 अगस्त को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी. मलेशिया पूल-बी में कोरिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे के साथ है. जबकि पूल-ए में भारत, जापान, चीन और कजाखस्तान शामिल हैं.

Also Read: Bihar Road Accident: पटना में 8 लोगों की मौत पर क्या बोले सीएम नीतीश, ऑटो और हाइवा की टक्कर से हुआ था हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >