टूर पर आफत : ट्रेनों में नहीं मिल रहे कंफर्म टिकट

नये साल के अंतिम महीने दिसंबर में होने वाली छुट्टियों में घूमने-फिरने जाने वाले लोगों को ट्रेनों में मारा-मारी के हालात देखने को मिल रहे हैं.

पटना: नये साल के अंतिम महीने दिसंबर में होने वाली छुट्टियों में घूमने-फिरने जाने वाले लोगों को ट्रेनों में मारा-मारी के हालात देखने को मिल रहे हैं. छुट्टियों को लेकर लोगों ने अभी से परिजनों के साथ शहर से बाहर घूमने का कार्यक्रम तैयार कर लिया है, लेकिन इसमें ट्रेनों में जगह न होने से अधिकांश ऐसे लोग हैं जिन्हें अपने कार्यक्रम को बदलने के लिए विवश होना पड़ रहा है. दूसरी ओर यात्री बस के साथ-साथ ट्रेवल्स एजेंसियों के यहां संपर्क कर रहे हैं. वहीं लोगों की माने तो नववर्ष के स्वागत की तैयारियों में लोग पर्यटन स्थलों की ओर घूमने जाते हैं.

पटना, दिल्ली व कोलकता रूट की सभी ट्रेनें फूल

पटना से दिल्ली जाने वाली संपूर्णक्रांति, तेजस राजधानी, श्रमजीवी, विक्रमशिला, मुंबई जाने वाली पाटलिपुत्र एलटीटी, रांची जाने वाली पटना हटिया, देहरादून जाने वाली कुंभ व कोलकाता जाने वाली राजेंद्रनगर हावड़ा एक्सप्रेस और जम्मू-कश्मीर की ओर जाने वाली अर्चना, हिमगिरी जैसी प्रमुख ट्रेनों में अगले साल के पांच जनवरी तक नो रूम (गाड़ी में बिल्कुल भी जगह नहीं) के हालात हैं. जिसके चलते लोग बसों एवं निजी वाहनों का सहारा लेने को मजबूर हो रहे हैं. आलम यह है कि प्रमुख ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 150 के पार तक जा पहुंची है. ऐसे में तत्काल में भी टिकट कंफर्म होने की संभावना नहीं दिख रही है. जिससे अधिकांश यात्री दूसरा विकल्प की तलाश कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >