सुनील सिंह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब सोमवार को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के चुनाव को लेकर गुरुवार को सुनवाई अधूरी रही. विधान परिषद के वकील सोमवार को भी अपना पक्ष रखेंगे.

पटना. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के चुनाव को लेकर गुरुवार को सुनवाई अधूरी रही. विधान परिषद के वकील सोमवार को भी अपना पक्ष रखेंगे. इस कारण गुरुवार को खाली हुई एक सीट के लिए परिणाम घोषित नहीं हो सका.सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई पूरी होने तक परिणाम जारी होने पर रोक लगा दी है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने राजद के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कहा था कि जब तक कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती तब तक चुनाव परिणाम जारी नहीं होगा. सुनील सिंह की खाली हुई सीट पर हो रहे उपचुनाव में नाम वापसी का समय खत्म हो जाने के बाद एकमात्र नामांकन करनेवाले जदयू के प्रत्याशी ललन प्रसाद को गुरुवार को प्रमाणपत्र दिया जाना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >