तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक मामले में सुनवाई आज, लालू के छोटे लाल ने अनुष्का के साथ वाली फोटो पोस्ट करने की बात की थी कबूल

Tej Pratap-Aishwarya Divorce: तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में आज पटना के सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी. पिछले दिनों ही तेजप्रताप यादव ने अनुष्का के साथ वाली तस्वीर पोस्ट करने की बात को कबूला था, जिससे यह मामला और गरमा गया है.

Tej Pratap-Aishwarya Divorce: आरजेडी सुप्रीमो तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में आज पटना के सिविल कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले में 13 दिन पहले यानी कि, 21 जून को सुनवाई टल गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने आज की डेट फिक्स की थी. ऐसे में आज क्या कुछ सुनवाई के दौरान कोर्ट में होता है. यह देखने वाली बात होगी. इस बीच पिछले दिनों की बात करें तो, तेजप्रताप यादव अनुष्का के घर गए थे. गौर करने वाली बात यह है कि, उस दौरान तेजप्रताप यादव ने अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट खुद ही शेयर करने की बात को कबूला था.

अनुष्का के घर पहुंचे थे तेजप्रताप

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा था कि, अनुष्का के साथ वाली फोटो मैंने ही पोस्ट की थी. पारिवारिक रिश्ता है यहां मेरा इसलिए आया. बता दें कि, एक तरफ उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ तलाक का मामला और दूसरी तरफ अनुष्का के साथ आई तस्वीरों ने इस पूरे मामले को और भी गरम कर दिया. पिछले दिनों अनुष्का के साथ तस्वीरें सामने आने के बाद ऐश्वर्या राय ने न्याय की गुहार लगाई थी. इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राय ने बड़ा सवाल भी खड़ा किया था कि, जब तेजप्रताप 12 साल से किसी रिलेशनशिप में थे तो फिर मुझसे शादी क्यों की. इस तरह से तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक का मामला चर्चे में बना हुआ है.

पिछली सुनवाई में क्या हुआ था ?

बता दें कि, पटना सिविल कोर्ट में करीब 22 दिन पहले तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक मामले में सुनवाई हुई थी. जिसके बाद 21 जून को फिर सुनवाई हुई लेकिन, टल गई. जिसके बाद नई तारीख 4 जुलाई तय की गई. तेजप्रताप के वकील की माने तो, ऐश्वर्या राय के वकील की ओर से 4 सप्ताह का समय मांगा गया था लेकिन, तेजप्रताप के वकील की ओर से कहा गया था कि, 2 सप्ताह से ज्यादा का समय नहीं दिया जाए, जिसके बाद 21 जून की तारीख तय की गई थी. तो वहीं, 21 जून को भी सुनवाई टल गई. ऐसे में आज की सुनवाई पर नजरें टिकी हुई है.

Also Read: Bihar Teacher: बिहार के इन शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, अटेंडेंस बनाने के लिए स्कूल आने की जरूरत नहीं, जानिए पूरा आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >