हरिवंश, रामनाथ ठाकुर और विवेक ठाकुर ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, नीतीश-सुशील मोदी भी थे साथ

harivansh narayan singh files nomination for rajya sabha election 2020 : प्रभात खबर के पूर्व प्रधान संपादक और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (13 मार्च, 2020) को अपना नामांकन दाखिल किया. जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार श्री हरिवंश के साथ रामनाथ ठाकुर और भाजपा के टिकट पर विवेक ठाकुर ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.

पटना : प्रभात खबर के पूर्व प्रधान संपादक और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (13 मार्च, 2020) को अपना नामांकन दाखिल किया. जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार श्री हरिवंश के साथ रामनाथ ठाकुर और भाजपा के टिकट पर विवेक ठाकुर ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया.

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा दोनों ही पार्टियों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे. हरिवंश नारायण सिंह ने लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है. देश के जाने-माने पत्रकार हरिवंश उच्च सदन के उप-सभापति भी हैं.

हरिवंश ने ढाई दशक से अधिक समय तक झारखंड, बिहार और बंगाल से प्रकाशित होने वाले हिंदी दैनिक ‘प्रभात खबर’ के प्रधान संपादक रहे. उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के सिताबदियारा गांव में 30 जून, 1956 को जन्मे हरिवंश जेपी आंदोलन से प्रभावित हैं.

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए और पत्रकारिता में डिप्लोमा की पढ़ाई करने वाले हरिवंश ने अपने कैरियर की शुरुआत टाइम्स समूह से की थी. उन्होंने ‘रविवार’ और ‘धर्मयुग’ जैसी कई प्रसिद्ध पत्रिकाओं में काम किया. इसके बाद वे 90 के दशक में प्रभात खबर से जुड़े. हरिवंश को नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है.

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर ने भी राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. उनका जन्म वर्ष 1969 में हुआ. विवेक ठाकुर ने स्कूली शिक्षा संत माइकल हाई स्कूल से की. दिल्ली के किरोड़ीमल से स्नातक के बाद विदेश व्यापार में एमबीए और लॉ की डिग्री ली.

लगभग ढाई दशक से भाजपा से जुड़े विवेक ने राजनीतिक गतिविधियों की शुरुआत पटना महानगर से की थी. इसके बाद वे बिहार भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष और कार्यसमिति सदस्य बने. राष्ट्रीय टीम के सदस्य के तौर पर गुजरात, बंगाल में पार्टी के लिए काम किया.

वर्ष 2014 में विवेक ठाकुर कुछ समय के लिए विधान परिषद के सदस्य बने. वर्ष 2015 में बक्सर के ब्रह्मपुर विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं पाये. पार्टी की घोषणा के बाद अब विवेक ठाकुर का राज्यसभा जाना तय हो गया.

रामनाथ ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के पुत्र हैं. तीन मार्च,1950 को उनका जन्म हुआ था. समस्तीपुर जिला के कर्पूरी ग्राम के निवासी हैं. बिहार सरकार में जनसंपर्क मंत्री रह चुके हैं. वर्ष 1914 में भी वे जदयू से राज्यसभा में गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >