पटना के मशहूर हरि लाल मिष्ठान भंडार का मालिक गिरफ्तार, IT रेड में घर से मिली महंगी विदेशी शराब

IT Raid: पटना के मशहूर हरि लाल मिष्ठान भंडार के मालिक संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को इनकम टैक्स (IT) विभाग की छापेमारी के दौरान उनके बुद्धा कॉलोनी स्थित हरि निवास से महंगी विदेशी शराब बरामद हुई.

IT Raid: पटना के प्रतिष्ठित हरि लाल मिष्ठान भंडार के मालिक संदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को इनकम टैक्स (IT) विभाग की टीम ने शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें बुद्धा कॉलोनी स्थित हरि वीला से महंगी विदेशी शराब बरामद हुई. बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद संदीप के घर से शराब मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है.

IT रेड के दौरान हुआ खुलासा

इनकम टैक्स विभाग की टीम कर चोरी के मामलों की जांच कर रही थी. इस दौरान, बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना दी गई कि छापेमारी में विदेशी शराब मिली है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शराब जब्त की और संदीप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार, शराब घर की अलमारी में रखी हुई थी. जब अधिकारी घर की तलाशी ले रहे थे तभी उनकी नजर शराब की बोतलों पर पड़ी. यह देखकर अधिकारी भी चौंक गए. फिर स्थानीय थाने को इस बात की सूचना दी गई.

बता दें कि इस मशहूर मिठाई दुकान पर टैक्स चोरी का मामला चल रहा है. दो महीने पहले जनवरी में भी आयकर विभाग की टीम ने पटना के 14 ठिकानों के साथ सीवान में भी छापेमारी की थी.

आगे क्या होगा?

बुद्धा कॉलोनी थाने के सब-इंस्पेक्टर राणा कुमार ने बताया कि “इनकम टैक्स की टीम हरि निवास में छापेमारी कर रही थी. वहां से शराब मिलने के बाद हमने तत्काल कार्रवाई की. आगे की जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी जानकारी दी जाएगी.”

Also Read: बिहार विधानसभा में मोबाइल यूज करने पर भड़के सीएम नीतीश, स्पीकर से की कार्रवाई की मांग

पटना के व्यापारी वर्ग में हड़कंप

बता दें कि हरि लाल मिष्ठान भंडार पटना की प्रतिष्ठित मिठाई दुकानों में से एक है, जिसकी शहरभर में कई शाखाएं हैं. इनकम टैक्स की इस कार्रवाई के बाद व्यापार जगत में खलबली मच गई है. विभाग आय और टैक्स विवरण की गहन जांच कर रहा है ताकि कर चोरी से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >