संवाददाता, पटना
जिले के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं के बच्चों की आयोजित हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम 27 सितंबर को जारी किया जायेगा. परीक्षा परिणाम सह प्रोग्रेस रिपोर्ट अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में अभिभावकों को दिखायी जायेगी. इसमें अभिभावकों को शामिल होना अनिवार्य है. 27 सितंबर को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी सुबह 10 से चार बजे तक आयोजित की जायेगी. संगोष्ठी में अभिभावकों को उनके बच्चों के प्रोग्रेस के बारे में बताया जायेगा. इसके साथ ही बच्चों के संबंध में अभिभावकों से राय भी ली जायेगी. इस दिन स्कूल परिसर को साफ-स्वच्छ रखने का निर्देश दिया गया है. स्कूलों के प्रधान को निर्देशित किया गया है कि वे अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी की जानकारी अभिभावकों को फोन से जानकारी देंगे. जो बच्चे कक्षा में अच्छे अंक से पास होते हैं, तो उन्हें सभी के सामने सम्मानित किया जायेगा. इसके साथ ही क्लासरूम के बोर्ड पर टॉप टेन बच्चों का नाम भी लिखा जायेगा. जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया है. 26 सितंबर तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो जायेगा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि इ-शिक्षा कोष पोर्टल पर कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों के प्राप्तांक को प्रविष्ट करना सुनिश्चित करेंगे. पोर्टल पर प्राप्तांक को प्रविष्टि करने के लिए लॉगइन आइडी उपलब्ध करायी जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
