दानापुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली, तिरंगे के साथ गूंजे भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे

पटना के दानापुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और नगर परिषद के अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा.

Patna Tiranga Yatra : स्वतंत्रता दिवस को लेकर शुक्रवार को दानापुर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला. राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई. एसडीएम सह नगर परिषद प्रशासक अनिरुद्ध पांडेय ने नगर परिषद कार्यालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स, नगर परिषद के अधिकारी और कर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

हाथों में तिरंगा लेकर निकले प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. रैली के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों के बीच तिरंगा रैली आगे बढ़ती रही. स्कूली बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ रैली में हिस्सा लिया और लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

नगर परिषद कार्यालय से शुरू हुई रैली

तिरंगा रैली की शुरुआत नगर परिषद कार्यालय से हुई. एसडीएम सह नगर परिषद प्रशासक अनिरुद्ध पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी रैली का नेतृत्व किया. नगर परिषद कार्यालय से निकली रैली तकिया पर, गाभतल, गोला पर, थाना मोड़, बीबीगंज, बस पड़ाव और सैनिक चौक होते हुए एसडीओ कार्यालय परिसर पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ.

रैली के पूरे मार्ग पर लोगों में भी देशभक्ति का उत्साह नजर आया. तिरंगा लेकर चल रहे स्कूली बच्चों और अन्य प्रतिभागियों ने लगातार देशभक्ति के नारे लगाए. प्रशासनिक अधिकारी और नगर परिषद के कर्मी भी रैली में कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए.

बच्चों में दिखा खास उत्साह

‘हर घर तिरंगा’ अभियान की रैली में सरकारी स्कूलों के बच्चों की भागीदारी खास आकर्षण का केंद्र रही. बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे थे. उनके चेहरे पर देश के प्रति सम्मान और गर्व साफ दिखाई दे रहा था.

एनसीसी कैडेट्स ने भी रैली में हिस्सा लेकर अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए. रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया.

घर-घर तिरंगा फहराने की अपील

एसडीएम सह नगर परिषद प्रशासक अनिरुद्ध पांडेय ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान सिर्फ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है. यह देश के प्रति सम्मान, गौरव, एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

उन्होंने दानापुरवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें. उन्होंने कहा कि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने रैली को नई ऊर्जा दी है.

एसडीएम ने कहा कि नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना इस अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है. तिरंगा रैली के दौरान दानापुर में लोगों के बीच देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला.

Also Read : बिहार पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद ही तय होगी चुनाव की तारीख, जानिए कब तक हो सकता है मतदान



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >