एनओयू में फिर शुरू होगी स्नातक की पढ़ाई, यूजीसी से पांच कोर्स में मिली मंजूरी

तीन साल बाद डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीइबी) ने एनओयू को यूजी कोर्स में एडमिशन की अनुमति दे दी है.

संवददाता, पटना

नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) में स्नातक स्तर की पढ़ाई एक बार फिर शुरू होने जा रही है. तीन साल बाद डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (डीइबी) ने एनओयू को यूजी कोर्स में एडमिशन की अनुमति दे दी है. यूजीसी डीइबी ने अभी केवल पांच कोर्स में एडमिशन की अनुमति दी है. इस बार वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र और इतिहास विषयों में नामांकन लिया जायेगा. कुलपति प्रो रवींद्र क���मार ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. इस संबंध में विज्ञापन भी जल्द जारी कर दिया जायेगा. गौरतलब है कि तीन साल पहले यूजीसी डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों की मान्यता रद्द कर दी थी, जिसके बाद से इसकी पढ़ाई बंद हो गयी थी. अब यूजीसी से मंजूरी मिलने के बाद इन पाठ्यक्रमों को फिर से शुरू किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आइएससी के विद्यार्थी सभी पांच विषयों में नामांकन ले सकते हैं, जबकि आइए और आइकाॅम के विद्यार्थी केवल अर्थशास्त्र और इतिहास विषय चुन सकेंगे. यह चार वर्षीय पाठ्यक्रम होगा, जिसे सेमेस्टर प्रणाली पर संचालित किया जायेगा. खास बात यह है कि इसमें सीटों की संख्या की कोई बाध्यता नहीं होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि डीइबी की आपत्ति दूर कर पाठ्यक्रमों को पुनः शुरू करना छात्रों के लिए बड़ी राहत है. इससे प्रदेश और बाहर के हजारों विद्यार्थियों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा का अवसर मिल सकेगा.

तीन साल के बाद यूजी कोर्स में शुरू होगा एडमिशन

दो साल के बाद पीजी के 16 से अधिक कोर्स में 2024 में एडमिशन हुआ है. 2024 में कई पीजी कोर्स संचालन की अनुमति यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ने दी थी. नालंदा खुला विश्वविद्यालय में प्रत्येक वर्ष करीब 50 हजार छात्र विभिन्न कोर्स में डिस्टेंस एजुकेशन के तहत नामांकन लेते थे, लेकिन राज्य में तीन साल से एनओयू में यूजी कोर्स में एडमिशन नहीं हुआ था. 2024 में केवल 16 पीजी कोर्स में एडमिशन हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >