Bihar Teacher: ट्यूशन पढ़ाया तो नपेंगे सरकारी शिक्षक, ACS सिद्धार्थ ने बच्चों को भी दी सख्त हिदायत

Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने सरकारी शिक्षकों पर ट्यूशन पर रोक लगाते हुए बायोमीट्रिक हाजिरी, प्री-स्कूल की शुरुआत और समय पर किताबों की आपूर्ति जैसी कई नई पहल की घोषणा की है. सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए यह पहल की गई है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Teacher: शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक ट्यूशन नहीं पढ़ा सकेंगे. अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने ‘शिक्षा की बातः हर शनिवार’ कार्यक्रम में कहा कि यदि कोई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता पाया गया या उसकी शिकायत मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी. ट्यूशन पर यह रोक स्कूल समय के दौरान ही नहीं बल्कि अन्य समय में भी सरकारी शिक्षकों पर लागू होगी. इसके साथ ही स्कूल अवधि में बच्चों को ट्यूशन नहीं पढ़ने की भी सख्त हिदायत दी गई है.

बच्चों की भी लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी 

गर्मी की छुट्टियों के बाद सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी जाएगी. इसका उद्देश्य छात्रों की उपस्थिति को सख्ती से सुनिश्चित करना है. शिक्षकों की भी हाजिरी अब बायोमीट्रिक पद्धति से होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लापरवाही पर रोक लगेगी.

प्री-स्कूल शुरू करने की योजना

सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अब प्री-स्कूल चलाने की योजना बनाई जा रही है. चालीस बच्चे आंगनबाड़ी में पढ़ेंगे जबकि बाकी बच्चों की पढ़ाई प्री-स्कूल में होगी. वहीं, गर्मी की छुट्टी से पहले सभी बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. किताबों की छपाई प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है और अब नए सत्र की तैयारी एक माह पहले से शुरू हो जाएगी.

लाइब्रेरियन की भी होगी नियुक्ति

सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति के लिए खाली पड़े पदों की गिनती की जा रही है. अगले साल गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए डांस, खेल और कला आधारित समर कैंप आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है. इससे बच्चों की समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा.

ALSO READ: Domicile Policy: बिहार में दिव्यांग कोटे में डोमिसाइल नीति लागू, सरकारी नौकरी में मिलेगा आरक्षण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >