Bihar School Timing: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए अपडेट आया है. राज्य में स्कूलों की गर्मी वाली टाइमिंग 30 जून को समाप्त हो गई है. अब 1 जुलाई से राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल सामान्य समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे. नए नियम के मुताबिक, अब स्कूल सुबह 9:30 बजे खुलेंगे और शाम 4:00 बजे बंद होंगे.
मौसम में सुधार को देखते हुए विभाग ने लिया फैसला
इससे पहले शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों के बाद 22 जून से 30 जून तक भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों का समय बदल दिया था. उस दौरान स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही चलाए जा रहे थे. अब मानसून के आने और मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए विभाग ने स्कूलों को फिर से पुराने नियमित समय पर संचालित करने का निर्णय लिया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
स्थानीय मौसम खराब होने पर DM ले सकेंगे फैसला
शिक्षा विभाग ने नए आदेश के साथ एक जरूरी बात भी साफ कर दी है. विभाग के अनुसार, यदि राज्य के किसी जिले में अब भी बहुत ज्यादा गर्मी, लू या अन्य खराब मौसम की स्थिति बनी रहती है, तो वहां के DM स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए फैसला ले सकते हैं. डीएम को यह अधिकार दिया गया है कि वे अपने स्तर पर स्कूलों के समय में जरूरी बदलाव कर सकते हैं या छुट्टी की घोषणा भी कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: झमाझम बारिश, आंधी-तूफान के साथ होगी जुलाई की शुरुआत, IMD ने बिहार के इन जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
