VIDEO: हनुमान संग मंच पर कूदते दिखे जदयू विधायक गोपाल मंडल, इस बार पत्नी संग लगाए ठुमके

भागलपुर के गोपालपुर से जदयू विधायक गोपाल मंडल का एक डांस वीडियो फिर वायरल हुआ है. अपनी पत्नी के साथ भागवत कथा में पहुंचे विधायक गोपाल मंडल मंच पर जमकर नाचे.

भागलपुर जिला के गोपालगंज विधानसभा से जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एकबार फिर सुर्खियों में हैं. कभी अपने बयानों से तो कभी अपने दबंगई से चर्चे में रहने वाले गोपाल मंडल का एकबार फिर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक कार्यक्रम में जदयू विधायक मंच पर हनुमान के साथ तो कभी अपनी पत्नी के साथ नाचते दिख रहे हैं.

जदयू विधायक गोपाल मंडल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. गोपाल मंडल एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस कर रहे हैं. हनुमान का वेश बनाकर परफॉर्म कर रहे कलाकार के साथ गोपाल मंडल भी मंच पर दिखे. बताया जा रहा है कि एक भागवत कथा सुनने विधायक पहुंचे थे. कार्यक्रम इस्‍माइलपुर प्रखंड के केलाबाड़ी गांव में आयोजित किया गया था.

भागवत कथा के कार्यक्रम में कई कलाकार अलग-अलग देवी देवताओं की भूमिका में मंच पर कला दिखा रहे थे. इस दौरान गोपाल मंडल भी मंच पर पहुंच गये. हनुमान के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस कार्यक्रम में गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी भी मौजूद थीं. विधायक ने मंच पर अपनी पत्नी के साथ भी ठुमके लगाये जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

बता दें कि इससे पहले भी गोपाल मंडल के डांस का वीडियो सामने आता रहा है. गोपाल मंडल कई बार बार बालाओं के साथ मंच पर ठुमके लगाते देखे गये हैं. सोशल मीडिया पर बार बालाओं के साथ डांस के कई वीडियो वायरल हुए हैं. वहीं अभी पंचायत चुनाव में उनकी पत्नी जिला परिषद उम्मीदवार के तौर पर भी मैदान में उतरे हैं.

Published By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >