Gopal Khemka Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक थे गोपाल खेमका? पटना के टॉप 10 बिजनेसमैन में शुमार था नाम

Gopal Khemka Net Worth: पटना में शुक्रवार की रात को अपराधियों ने बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी. वे बिहार के बड़े व्यापारियों की लिस्ट में शामिल थे. जानिए उनके पास कितनी संपत्ति थी?

Gopal Khemka Net Worth: राजधानी पटना के जाने-माने बिजनेसमैन गोपाल खेमका की शुक्रवार देर रात बदमाशों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, गोपाल खेमका देर रात क्लब से लौट रहे थे. जैसे ही वो अपने अपार्टमेंट के गेट के करीब पहुंचे, वहां बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे और अचानक गोपाल खेमका के सिर में गोली मार दी. गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े. घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में कंकड़बाग स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. गोपाल खेमका पटना के टॉप 10 बिजनेसमैन में आते हैं. आइए, जानते हैं उनके पास कितनी संपत्ति थी?

पेट्रोल पंप, हॉस्पिटल और दवा की दुकानें

गोपाल खेमका बिहार के जाने-माने बिजनेसमैन में से एक थे. वह पटना के मगध हॉस्पिटल के मालिक भी थे. पटना में उनकी कई दवा की दुकानें चलती हैं. इसके अलावा गोपाल खेमका की हाजीपुर में गत्ते की दो फैक्ट्रियां भी हैं. एग्जीबिशन रोड में पेट्रोल पंप है. हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री भी है. हालांकि, उनके पास कुल कितने करोड़ की संपत्ति है, इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है.

पुलिस पर लेट पहुंचने का आरोप

बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या के बाद पटना में सनसनी फैल गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस करीब डेढ़ घंटे की देरी से मौके पर पहुंची, जिससे परिवार वालों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ALSO READ: Lalu Yadav: लालू यादव के सिर आज फिर से सजेगा ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज’, 13वीं बार बनेंगे पार्टी के ‘कर्ता-धर्ता’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >