Good News: अब एआई से पता चलेगा मौसम का हाल, 10 दिन पहले ही पूर्वानुमान मिलना होगा संभव

Good News: बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर आ गई है. दरअसल, अब बिहार में मौसम का हाल एआई बताएगा. इतना ही नहीं, अब 10 दिन पहले ही मौसम का पूर्वानुमान मिलना संभव हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, योजना एवं विकास विभाग की ओर से इसे लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.

Good News: एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इन दिनों लोगों का काम आसान करने में अहम भूमिका है. ऐसे में बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है. बिहार में अब एआई मौसम का हाल बताएगा. अब से करीब 10 दिन पहले ही मौसम का पूर्वानुमान मिलना संभव हो जाएगा. इतना ही नहीं, इसे लेकर योजना एवं विकास विभाग की ओर से तैयारियां शुरू भी कर दी गई है. बिहार मौसम सेवा केंद्र में मौसम पूर्वानुमान का नया मॉडल विकसित किया जा रहा है. 

जल्द ही धरातल पर लागू होगी योजना

खबर की माने तो, जल्द ही यह योजना जमीन पर दिखने लगेगी. साथ ही इस योजना में इसरो की भी मदद ली जाएगी. वहीं, एक अधिकारी की माने तो, यह मौसम पूर्वानुमान एआई-एमएल आधारित होगा. इसके लिए उत्कृष्ट प्रौद्योगिकी सहित हाई परफॉर्मेंस कम्प्यूटेशन फैसिलिटी का निर्माण किया जाएगा. यह भी बताया गया कि, इसके बाद बिहार मौसम सेवा केंद्र तकनीकी रूप से काफी सक्षम हो जाएगा. एक और खास बात यह भी होगी कि, इस नए मॉडल से विपरीत परिस्थितियों की क्षेत्रवार पूर्व चेतावनी और पंचायत स्तर तक का पूर्वानुमान संभव हो सकेगा.

योजना एवं विकास विभाग बड़ी तैयारी

बता दें कि, योजना एवं विकास विभाग बड़ी तैयारी में है. इस विभाग में बिहार में संभावित आपदाओं के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने या फिर इससे बचने के लिए पूर्व चेतावनी और पूर्वानुमान लोगों तक पहुंचाने के लिए बिहार मौसम विभाग केंद्र का निर्माण किया गया है. फिलहाल तो यहां 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान की जानकारी दी जाती है. लेकिन, विभाग इसकी क्षमता को बढ़ाने पर फोकस कर रही है. इसके लिए एक दमदार और मजबूत सिस्टम बनाया जा रहा है. जिससे 10 दिन पहले पूर्वानुमान मिल सकेगा. इसके लिए एआई की मदद ली जाएगी.   

Also Read: Operation Sindoor: ‘हमारी पार्टियां अलग हैं, लेकिन भारत के लिए…’, मोदी सरकार को  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मिला RJD का साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >