Good News: उत्तर बिहार के लिए सरकार का अहम फैसला, बनेंगे 68 पावर सबस्टेशन, मिलेगी बेहतर बिजली

Good News: बिहार सरकार की ओर से उत्तर बिहार के लिए अहम फैसला लिया गया है. अब उत्तर बिहार में लोगों को बेहतर बिजली की सुविधा उपलब्ध होगी, जिसके लिए सरकार ने मंजूरी भी दे दी है. दरअसल, कुल 68 पावर सबस्टेशन बनाए जायेंगे. इन सभी पावर सबस्टेशनों के जरिये लोड का संतुलन बेहतर होगा.

Good News: उत्तर बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर आ गई है. सरकार की ओर से बेहद अहम फैसला लिया गया है. दरअसल, कुल 68 पावर सबस्टेशन बनाए जायेंगे. इसे लेकर सरकार की ओर से मंजूरी भी दे दी गई है. वहीं, 68 पावर सबस्टेशन बन जाने से बड़ी सहूलियत मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, बिजली की लगातार बढ़ती मांग, कृषि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने मंजूरी दी. 

NBPDCL द्वारा 7.5 लाख से अधिक कनेक्शन उपलब्ध

जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 की बात करें तो, उस वक्त NBPDCL की ओर से 7.5 लाख से अधिक नए विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें वाणिज्यिक उपभोक्ताओं की संख्या में 1.25 लाख की वृद्धि दर्ज की गई, तो वहीं औद्योगिक क्षेत्र की बेहतरी के लिए और लगभग 9000 नए औद्योगिक कनेक्शन निर्गत किए गए हैं. घरेलू उपभोक्ताओं को भी सेवा में तीव्रता और पारदर्शिता के साथ विद्युत सुविधा प्रदान की जा रही है. बता दें कि, कृषि क्षेत्र पर भी खास ध्यान दिया गया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में करीब 77,000 नए कृषि कनेक्शन जारी किए गए हैं. 

किसानों की जरूरतों को दी गई प्राथमिकता

तो वहीं, राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना’ के अंतर्गत किसानों को मुफ्त कृषि विद्युत कनेक्शन, 92 प्रतिशत तक विद्युत दर पर अनुदान और कृषि के लिए डेडिकेटेड फीडरों का निर्माण जैसी बेहद जरूरी पहलें की गई हैं. बता दें कि, यह सभी प्रयास बिहार के किसानों की सुविधा को देखते हुए किए जा रहे हैं. इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि, सब स्टेशन स्थापित करने के लिए जमीन आवंटित कर लिए गए हैं. इस परियोजना के अंतर्गत 68 नए पावर सबस्टेशनों में से कुल 30 सबस्टेशन भारत सरकार की के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं. 

बेहतर बिजली की मिलेगी सुविधा

बता दें कि, जिलों में 68 पावर सबस्टेशन स्थापित हो जाने के बाद लोड का संतुलन तो बेहतर होगा ही लेकिन साथ ही साथ ट्रिपिंग की घटनाएं कम होंगी. इसके अलावा दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों, कृषि इकाइयों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति होगी. तो वहीं, इस निर्णय से बिहार के विकास को नई दिशा तो मिलेगी ही लेकिन साथ ही साथ लोगों को खास सहूलियत मिलेगी. 

Also Read: Bihar Bhumi: काम के आधार पर होगी सीओ और राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग, मंत्री संजय सरावगी ने दिए स्पष्ट निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >