Good News: दिवाली-छठ से पहले रेलवे ने बिहार के लिए शुरू की 15 स्पेशल ट्रेन, जानें कब और कहां से चलेगी

Good News Bihar Special Trains : दीपावली और छठ पूजा के समय अन्य राज्यों से बिहार आने वाली ट्रेनों भयंकर भीड़ रहती है. अधिकांश लोगों को घर जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है. पैसेंजर को आने वाली इन्हीं समस्याओं को देखते हुए भारतीय रेल (Indian Railway) ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है.

Good News Bihar Special Trains : बिहार के लोग रोजगार की तलाश में बाहर जाकर काम करते हैं. खुद कष्ट काटकर अपनी कमाई का ज्यादा हिस्सा घर भेजते हैं ताकि गाँव में उनका परिवार अच्छे से रह सके. बच्चों की शिक्षा और बूढ़े मां-बाप के लिए दवाई का इंतजाम हो सके. बिहार से बाहर रहने वाले लोग साल में दो बार जरुर अपने घर आना चाहते हैं, एक बार होली में और फिर दिवाली-छठ में. इस दौरान बिहार आने वाली ट्रेनों में भयंकर भीड़ दिखाई देती है. पिछले वर्ष दिवाली-छठ के समय ही गुजरात में स्टेशन पर भीड़ में दबकर के बिहारी कि जान भी चली गई थी. जान जोखिम में डालकर लोग अपनों से मिलने आते हैं. पैसेंजर को आने वाली इन्हीं परेशानी को देखते हुए इंडियन रेलवे बिहार आने वाली रूटों पर स्पेशल ट्रेन चलवाती है ताकि उन्हें आने वाली परेशानी में कमी आये. इस साल दिवाली 1 नवम्बर और छठ 5 से 8 नवंबर को मनाया जायेगा. इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने 15 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

इन ट्रेनों में देख सकते हैं रिजर्वेशन

अगर आने वाले दिनों में बिहार आना चाहते हैं तो बता दें कि 15 ट्रेनें हैदराबाद/सिकंदराबाद से पटना/दानापुर के बीच जबकि 8 ट्रेनें दिल्ली रूट पर चलेंगी. इंडियन रेलवे सिकंदराबाद-दानापुर और हैदराबाद/सिकंदराबाद-रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही बढ़ाएगी. विशेष ट्रेनें 2025 के जनवरी तक चलेंगी. सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर, दानापुर और पटना जंक्शन से चलाई जाएंगी.इसके अलावा राजेंद्रनगर-गया और राजगीर-तिलैया के बीच भी भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है.

21 सितंबर से 31 अक्टूबर तक ट्रेन नंबर 03313 राजेंद्रनगर-गया एक्सप्रेस स्पेशल चलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी. रविवार और बुधवार को यह ट्रेन सेवा नहीं देगी. राजेंद्रनगर से 21.45 बजे खुलकर 21.55 बजे पटना जं., 22.21 बजे पुनपुन, 22.38 बजे टेहटा, 23.00 जहानाबाद, 23.17 बजे मखदुमपुर गया, 23.31 बजे बेला रुकते हुए 00.40 बजे गया पहुंचेगी.

ट्रेनों की लिस्ट

ट्रेन नंबर- 07007 सिकंदराबाद से रक्सौल
ट्रेन नंबर-07021 सिकंदराबाद से दानापुर
ट्रेन नंबर-07022 दानापुर से सिकंदराबाद
ट्रेन नंबर-07008 रक्सौल से सिकंदराबाद
ट्रेन नंबर-07256 सिकंदराबाद से पटना
ट्रेन नंबर-07647 सिंकदराबाद से दानापुर
ट्रेन नंबर-07419 सिंकदराबाद से दानापुर
ट्रेन नंबर-07051 हैदराबाद से रक्सौल
ट्रेन नंबर-07005 सिकंदराबाद से रक्सौल
ट्रेन नंबर-07255 हैदराबाद से पटना
ट्रेन नंबर-07648 दानापुर से सिकंदराबाद
ट्रेन नंबर-07420 दानापुर से सिकंदराबाद
ट्रेन नंबर-03253 पटना से सिकंदराबाद
ट्रेन नंबर-07052 रक्सौल से सिकंदराबाद

इसे भी पढ़ें: Bihar Land Survey: बिहार में रुका नहीं है जमीन सर्वेक्षण का काम, सिर्फ इन लोगों को मिला है 3 महीने का वक्त

छह महीने पहले हुई थी शादी, इस कारण गोली मार कर दी हत्या, मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >