Good News: चुनाव से पहले बिहार को एक और बड़ी सौगात, 76 रूटों पर चलेंगी 166 नई बसें

Good News: बिहार में अचानक राजनीतिक हलचल बढ़ गई है. इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी होना है. चुनाव से पहले बिहार को कई सौगातें मिलने वाली हैं. इसके तहत बिहार में 76 रूटों पर 166 नई बसें चलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द ही आपको वे बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आने वाली हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Good News: बिहार सरकार चुनाव से पहले प्रदेश को कई सौगातें देने वाली है. इनमें से एक है 76 रूटों पर 166 नई बसों का परिचालन. राज्य पथ परिवहन निगम की 166 नई बसें अब 76 रूटों पर चलने के लिए तैयार हो गई हैं. परमिट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. राजधानी पटना से 25 अलग-अलग रूटों पर इन बसों का परिचालन होगा, जबकि राज्य के अलग-अलग हिस्सों के शहरों को जोड़ने के लिए 146 रूटों पर बस का परिचालन शुरू किया जा रहा है.

परिवहन निगम ने इसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं. बसें फुलवारीशरीफ बस डीपो में आकर खड़ी हैं. टाटा मोटर की 40 सीटर सभी बस टू बाई टू और नॉन एसी हैं. बता दें, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम वर्तमान समय में 625 बसों का परिचालन कर रहा है.

मुजफ्फरपुर से चलने वाली बसें

मुजफ्फरपुर प्रमंडल की बसें मुजफ्फरपुर, नरकटियागंज, सीवान, छपरा-कटैया, दरभंगा, जजुआरा, अरेराज दरभंगा प्रमंडल की बस वीरपुर, लौकही, लौकहा, जयनगर, हरलाखी, कुशेश्वर स्थान से पटना के बीच चलेगी.

पटना से चलने वाली बसें

पथ परिवहन निगम के पटना प्रमंडल की बसें राजधानी पटना से हावड़ा, रक्सौल, नरकटियागंज, जय नगर, गोपालगंज, दरभंगा, रांची, गुमला, नवादा, राजगीर, वाल्मीकिनगर-भैसालोटन के लिए चलेंगी.

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के अधिकारी ने क्या कहा?

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने कहा कि परिवहन निगम के बेड़े में 166 बसें शामिल होने जा रही हैं. परमिट की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. जल्द ही परिचालन शुरू होने जा रहा है. औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं. प्रदेश के सभी क्षेत्रों का मुख्यालय रखकर बसों को उपलब्ध कराया जा रहा है.

ALSO READ: Road In Bihar: बिहार की सड़कें होंगी चकाचक! 23.5 हजार KM लंबी सड़कों पर जल्द शुरू होगा काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >