Gold-Silver Rate Today: बिहार में तीज और गणेश चतुर्थी पर सोने-चांदी के भाव बढ़े, जानिए आज ज्वेलरी बाजार में कीमत

Gold-Silver Rate Today: बिहार में तीज और गणेश चतुर्थी के मौके पर सोने-चांदी के भाव बढ़ गए हैं. लेकिन फिर भी ज्वेलरी बाजार में रौनक नहीं घट रही. आज पटना के सर्राफा बाजार में सोने का दाम 100,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Gold-Silver Rate Today: त्योहारी सीजन की शुरूआत होने वाली है. हाल ही में गणेश चतुर्थी और तीज का पर्व मनाया जायेगा. ऐसे में सोने-चांदी के भाव सर्राफा बाजार में बढ़ गए हैं. लेकिन फिर भी खरीदारी के लिए लोगों की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है. खरीदारों के बीच अच्छा-खासा उत्साह है. दाम भले ही बढ़ गए हैं लेकिन सोने-चांदी की खरीद जोरदार हो रही है.

आज बाजार में कीमत

आज पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 100,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि इसमें जीएसटी जोड़ दिया जाए तो कीमत 103,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. वहीं, बिना जीएसटी के 22 कैरेट सोना 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 75,600 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा.

चांदी की कीमत

इसके साथ ही चांदी की कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत में स्थिरता बनी हुई है. आज एक किलो चांदी की बिक्री 114,000 रुपये में हो रही है. इसमें जीएसटी जोड़ देने पर इसकी कीमत 117,420 रुपये हो जाती है. इसके अलावा हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 112 रुपए प्रति ग्राम हो गई है.

आने वाले दिन में चढ़ सकते हैं दाम

इस बीच अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी के दाम और भी चढ़ सकते हैं. जिसकी वजह से ज्वेलरी दुकान में भीड़ देखी जा रही है. अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है. सोने को सपोर्ट मिलने के कारण इसकी डिमांड बढ़ गई है.

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 89800 रुपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण का 73,100 रुपये. दूसरी तरफ चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 112 रुपये प्रति ग्राम तो वहीं बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 107 रुपये प्रति ग्राम है.

Also Read: Science Centre In Bihar: देश के बड़े-बड़े साइंस सिटी को टक्कर देगा बिहार का यह विज्ञान केंद्र, पहली तस्वीर देख अपने आप खींचे चले आयेंगे यहां…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >