Gold Silver Rate Today: बिहार में लोगों के बजट से बाहर हुआ सोना! जानिए सर्राफा बाजार में आज के रेट…

Gold Silver Rate Today: पटना में सोने-चांदी के रेट में बेतहाशा बढ़ोतरी होने के कारण यह लोगों के बजट के बाहर होता जा रहा है. त्योहारी सीजन में दाम चढ़ने के कारण लोगों के जेब पर बोझ बढ़ गया है. आज सर्राफा बाजार में क्या कुछ रेट है, जानते हैं...

Gold Silver Rate Today: त्योहारी सीजन के बीच सोने-चांदी के दाम में बेतहाशा बढ़ोतरी होने के कारण लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है. दरअसल, सोने-चांदी के आभूषण लेना लोगों को भारी पड़ रहा है. दाम चढ़ने के कारण ज्वेलरी बाजार में शांति देखी जा रही है, इसकी वजह से सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी ही मानी जा रही है.

क्या कहना है एक्सपर्ट का?

दरअसल, दीवाली का पर्व जल्द ही आने वाला है. धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी की खरीदारी करना शुभ माना जा रहा है. लेकिन, दाम बढ़ने के कारण लोग खरीदारी करने से कतरा रहे हैं. हालांकि एक्सपर्ट की माने तो, बिना सोने के त्योहार मनाना संभव नहीं है. यही वजह है कि लोग भले ही हल्के वजन के आभूषण ही क्यों न खरीदें, लेकिन खरीदारी जरूर करेंगे.

पटना में सोने की कीमत

एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि सोना या फिर चांदी खरीदना कभी भी घाटे का सौदा नहीं होता, इसलिए दाम चढ़ने के बावजूद त्योहार नजदीक आने पर लोग इसकी खरीदारी जरूर ही करेंगे. पटना में सोने के दाम की बात करें तो, 24 कैरेट सोने का दाम आज 110,200 रुपये प्रति 10 ग्राम है. इसमें जीएसटी जोड़ देने पर कीमत 113,506 रुपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. साथ ही बिना जीएसटी के 22 कैरेट सोना 102,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.

पटना में चांदी की कीमत

इसे साथ ही सर्राफा बाजार में एक किलो चांदी की कीमत 129,000 रुपये प्रति किलो हो रही है. इसमें जीएसटी जोड़ने पर 132,870 रुपये हो जायेगी. जबकि हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 127 रुपए प्रति ग्राम हो रही.

सोने-चांदी के एक्सचेंज रेट

दूसरी तरफ एक्सचेंज रेट की बात करें तो, 22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 99,200 रुपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण का एक्सचेंज रेट 81,000 रुपये है. चांदी के हॉलमार्क वाले आभूषण की कीमत 124 रुपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 122 रुपये प्रति ग्राम है.

Also Read: Durga Puja Bihar: बिहार में मूर्ति विसर्जन के दौरान होगी वीडियोग्राफी, मांस का टुकड़ा या पत्थर फेंकने पर होगा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >