कंकड़बाग में युवती से सोने की चेन छिनतई मामले में सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Patna News : आरएमएस कॉलोनी से एक युवती जिम की ओर पैदल ही जा रही है. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश युवती से चेन की छिनतई कर फरार हो गए.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News: कंकड़बाग इलाके में बुधवार को युवती आरोही से पिस्टल के बल पर सोने की चेन लूटने का सीसीटीवी कैमरा का फुटेज सामने आया है.

इस फुटेज में दिख रहा है कि आरएमएस कॉलोनी से एक युवती जिम की ओर पैदल ही जा रही है. इसी दौरान दो बदमाश उसके पास पहुंचे. एक बदमाश ने चेक शर्ट पहन रखा था और हेलमेट लगाये हुए था. जबकि दूसरा बदमाश उजला रंग का शर्ट पहन रखा था. लेकिन उसके सिर पर हेलमेट नहीं था.

छिनतई के विरोध पर तान दी पिस्टल

दोनों बदमाशों ने आरोही को ओवरटेक कर आगे बढ़ जाते हैं. फिर कुछ दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर दोनों जिम जा रही युवती के पास आते हैं. सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि उजले शर्ट में रहे युवक ने झपट्टामार कर आरोही के गले से सोने की चेन छीन लिया. तबतक आरोही ने एक को बदमाश को पकड़ लिया. खुद को घिरता देख बदमाश ने युवती पर पिस्टल तान दी. इसके बाद युवती वहां से चली जाती है.

इधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में लगी है.

Also Read: सिपाही भर्ती घोटाला: तीन से पांच लाख रुपये लेकर पास करवाते थे लिखित परीक्षा, मुंगेर व अरवल से 10 गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >