मसौढ़ी रेल थाना से गायब हुई बच्ची धनरूआ में मिली

पटना-गया रेलखंड के तारेगना प्लेटफार्म पर भटकती मिली एक पांच वर्षीया बच्ची सोमवार की सुबह रेल थाना तारेगना से अचानक गायब हो गयी.

मसौढ़ी . पटना-गया रेलखंड के तारेगना प्लेटफार्म पर भटकती मिली एक पांच वर्षीया बच्ची सोमवार की सुबह रेल थाना तारेगना से अचानक गायब हो गयी. काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्ची का पता नहीं चल पाया तो रेल थाना तारेगना हलकान हो गया. बाद में करीब दो- तीन घंटे बाद बच्ची को धनरूआ पुलिस पटना-गया-डोभी एन एच-22 स्थित एक होटल के पास से बरामद कर रेल थाना तारेगना को सौंप दिया. किशोरी अपना नाम प्रियंका और घर धनरूआ के साई बता रही है. हालांकि धनरूआ पुलिस व रेल थान�� साई जाकर इस संबंध में गांव में अपनी ओर से जानकारी ली. किसी ने बच्ची को इस गांव का नहीं बताया. बाद में रेल थाना तारेगना उसे पटना चाइल्ड हेल्प लाइन पहुंचा दिया.जानकारी के अनुसार, रविवार को किशोरी तारेगना प्लेटफार्म पर भटकती रेल थाना पुलिस को मिली. पूछताछ में उसने अपना नाम प्रियंका व घर धनरूआ के साई बतायी. रेल पुलिस धनरूआ पुलिस से संपर्क कर इस संबंध में पता करने का आग्रह किया. धनरूआ थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि साई में पता किया तो किसी ने उसे यहां का नहीं बताया. इसकी सूचना उन्होंने रेल थाना तारेगना को दे दिया. इसी बीच सोमवार की सुबह बच्ची को धनरूआ गश्त पुलिस एनएच पर स्थित एक होटल के पास से बरामद कर थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >