जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में हुई बढ़ोतरी पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'बोया पेड़ बबूल का…'

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेता विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और फारुक अब्दुल्ला पर जमकर निशाना है.

Giriraj Singh: भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमावार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में हुई बढ़ोतरी पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “बोया पेड़ बबूल का, आम कहां से होय. राहुल गांधी, फारूक अब्दुल्ला के साथ खड़े हैं, जो पाकिस्तान की बात करते हैं, तो अब राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि जब एलजी का जमाना था… तब हमले क्यों नहीं हो रहे थे. अब शुरू क्यों हो गए हैं.”

राहुल और प्रियंका को हिंदू दिखाई नहीं देते

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की राजनीति पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि इन दोनों ही नेताओं को हिंदू दिखाई नहीं देते हैं. जहां उनका शासन होता है, वहां आमतौर पर इन दोनों ही नेताओं को कुछ और दिखाई देता है, जिसे मौजूदा राजनीतिक परिदश्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता.

शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटे के राजद में शामिल होने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू जी ने बिहार की जनता को अच्छा संदेश दिया है कि मैं 2006 के पहले वाला सब कुछ ठीक कर रहा हूं. उन्होंने आगे कहा कि दीपावली और छठ हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा पर्व है. सरकार को इस मौके पर सरकारी छुट्टी घोषित करनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग त्योहार की खुशी आपस में बांट सके.

दंगा कराना चाहते हैं तेजस्वी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दंगा कोई और नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव खुद ही कराना चाहते हैं. मेरी नियत तो साफ है. मैं तो सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं कि “बंटोगे तो कटोगो.” मैं शुरू से ही यह नारा दे रहा हूं और आगे भी यही देता रहूंगा. मैं हिंदुओं को एकजुट करने के मकसद से ही हिंदू स्वाभिमान यात्रा निकाल रहा हूं, जिसे अधिक से अधिक संख्या में लोग शामिल होते हुए नजर आ रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: CM नीतीश आज बिहार का हजारों किसानों को दे सकते हैं दिवाली गिफ्ट, इनके खाते में आएगी राशि

Bihar Jamin Registry: जमीन रजिस्ट्री के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, आधार कार्ड हुआ अनिवार्य, जानें क्या-क्या बदला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >