कई दिनों बाद पुनपुन नदी पुल से गुजरी गया-पटना सवारी ट्रेन, यात्रियों के चेहरे पर लौटी खुशी

कई दिनों के इंतज़ार के बाद गया-पटना रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है. पुनपुन नदी के रेल पुल से यात्रियों से भरी ट्रेन के सफलतापूर्वक गुजरने से लोगों ने राहत की सांस ली है.

Gaya-Patna Rail Service: पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद कई दिनों से बाधित गया-पटना रेल सेवा मंगलवार की शाम धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आयी. गया से पटना जाने वाली यात्रियों से भरी एक सवारी ट्रेन मंगलवार शाम करीब 6:54 बजे पुनपुन नदी के रेल पुल से गुजरी. ट्रेन को पुल से गुजरते देख यात्रियों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

धीमी गति से पुल पार करायी गयी ट्रेन

रेलवे कर्मियों के अनुसार नदी का पानी कम होने और रेल पुल पर स्थिति में सुधार के बाद डाउन लाइन से सवारी ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया. सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को पुनपुन नदी रेल पुल पर काफी धीमी गति से चलाया गया. करीब एक मिनट बाद ट्रेन सुरक्षित पुल पार कर गयी. इसके बाद चालक ने ट्रेन की गति बढ़ायी और उसे पटना जंक्शन की ओर रवाना किया.

कई दिनों से प्रभावित था रेल परिचालन

पिछले कई दिनों से पुनपुन नदी के उफान के कारण पटना-गया रेलखंड पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित था. नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गया-पटना के बीच चलने वाली कई सवारी ट्रेनों समेत अन्य ट्रेनों को रद्द करना पड़ा था. वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे रेल मार्गों से कराया जा रहा था.

यात्रियों को मिली बड़ी राहत

मंगलवार को नदी का पानी कम होने के बाद गया से पटना पहुंची सवारी ट्रेन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी. कई दिनों से रेल सेवा प्रभावित रहने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ट्रेन के पुनपुन नदी पुल को सुरक्षित पार करने के बाद यात्रियों में सामान्य रेल परिचालन बहाल होने की उम्मीद जगी है.

दानापुर में मिलावटखोरों पर कार्रवाई: पनीर-दूध में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी; 180 लीटर दूध नष्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >