पटना के मनेर में गंगा कटाव का खतरा बढ़ा, रतन टोला को बचाने वाले जियो बैग बहने लगे

पटना जिले के मनेर प्रखंड का रतन टोला गांव एक बार फिर गंगा के कटाव की चपेट में है. अचानक बढ़े जलस्तर और तेज धारा ने कटावरोधी जियो बैग को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है.

पटना से सुयेब खान की रिपोर्ट

पटना जिले के मनेर प्रखंड के मगरपाल पंचायत स्थित फौजियों का गांव रतन टोला एक बार फिर गंगा नदी के कटाव की चपेट में आ गया है. गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि के बाद तेज धार ने कटावरोधी जियो बैग को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है. इससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है.

तेज धारा में बहने लगे कटावरोधी जियो बैग

ग्रामीणों के अनुसार, करीब दो-तीन माह पहले रतन टोला गांव को गंगा कटाव से बचाने के लिए कई स्थानों पर जियो बैग लगाए गए थे. लेकिन हाल के दिनों में नदी की तेज धारा के कारण ये जियो बैग कई जगहों से टूटकर गंगा में बह गए हैं. कटाव बढ़ने से गांव की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

ढेलाहा बाबा मंदिर के पास बढ़ी कटाव की समस्या

मगरपाल पंचायत के मुखिया मैनेजर सिंह ने बताया कि रतन टोला स्थित ढेलाहा बाबा मंदिर के पास विभाग की ओर से जियो बैग लगाए गए थे. उनका आरोप है कि ठेकेदार ने कुछ हिस्सों में जियो बैग लगाने का काम अधूरा छोड़ दिया था. इसी कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद तेज बहाव ने कटाव शुरू कर दिया.

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

मुखिया ने कहा कि जियो बैग लगाने के कार्य में अनियमितता के कारण गांव पर दोबारा खतरा बढ़ गया है. उन्होंने बताया कि कटाव स्थल से कुछ ही दूरी पर रतन टोला गांव बसा हुआ है. अगर समय रहते बचाव कार्य नहीं किया गया तो बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है.

मिट्टी धंसने से ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

स्थानीय वार्ड सदस्य बिजेंद्र यादव ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जियो बैग को काफी नुकसान पहुंचा है और आसपास की मिट्टी भी धंसने लगी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा कुछ हिस्सों को खाली छोड़ दिया गया था, जिसके कारण कटाव की स्थिति बनी है.

प्रशासन से तत्काल बचाव कार्य की मांग

ग्रामीणों ने गंगा कटाव से रतन टोला गांव को बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जियो बैग को दुरुस्त नहीं किया गया तो गांव पर गंभीर संकट मंडरा सकता है.

पटना के मनेर में विवाद के बाद बवाल, रोड़ेबाजी और फायरिंग में दो लोग घायल


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >