पटना में गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से पांच सेमी ऊपर

पटना : राजधानी पटना के गांधी घाट में सोमवार को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया. यह खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर होकर 48.65 मीटर था. इसमें 24 घंटे के दौरान 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

पटना : राजधानी पटना के गांधी घाट में सोमवार को गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया. यह खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर होकर 48.65 मीटर था. इसमें 24 घंटे के दौरान 13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

गंगा नदी के जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी का रुख है. साथ ही पुनपुन नदी का जलस्तर श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया. हालांकि, यह पिछले 24 घंटे के दौरान 84 सेंटीमीटर कम होकर 50.82 मीटर था.

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर पटना के दीघा घाट पर 13 सेंटीमीटर बढ़ोतरी के साथ 49.73 मीटर था. वहां गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर नीचे था.

हाथीदह में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर होकर 41.86 मीटर था. वहीं, मुंगेर में 16 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी के साथ 38.30 मीटर था.

भागलपुर में इसमें 26 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई वहां जलस्तर 32.97 मीटर था. कहलगांव में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से तीन सेंटीमीटर नीचे था. वहां जलस्तर 31.06 मीटर दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >