WATCH VIDEO : पटना में गंगा ने तोड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड! गांधी घाट पर पहुंचा जलस्तर, शहर पर मंडराया बाढ़ का खतरा

WATCH VIDEO : पटना में गंगा ने तोड़ा ऑल-टाइम रिकॉर्ड! गांधी घाट पर पहुंचा जलस्तर, शहर पर मंडराया बाढ़ का खतरा

पटना में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है. गांधी घाट पर जलस्तर ने ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. रविवार तक जलस्तर और बढ़ने का अनुमान है, जिससे शहरी इलाकों पर भी बाढ़ का दबाव बढ़ सकता है.

Patna Flood : पटना में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. गांधी घाट पर पानी ऑल-टाइम रिकॉर्ड स्तर को पार कर चुका है. 5 सितंबर की सुबह 10 बजे गांधी घाट पर जलस्तर 50.53 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के सबसे ऊंचे तय स्तर 50.52 मीटर से एक सेंटीमीटर अधिक है. महज चार घंटे में जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

रविवार तक 50.62 मीटर पहुंचने का अनुमान

जल संसाधन विभाग के अनुमान के मुताबिक, गंगा का जलस्तर रविवार सुबह 8 बजे तक 50.62 मीटर तक पहुंच सकता है. शनिवार को दीघा में 51.77 मीटर, हथदह में 43.37 मीटर, मुंगेर में 39.58 मीटर, भागलपुर में 34.16 मीटर और कहलगांव में 32.31 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया.

दियारा के बाद अब शहरी इलाकों पर भी बढ़ा दबाव

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सबसे ज्यादा असर नदी किनारे बसे इलाकों और दियारा क्षेत्र में देखने को मिल रहा है. अब पटना के शहरी इलाकों पर भी बाढ़ का दबाव बढ़ने लगा है. जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो निचले इलाकों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं.

WATCH VIDEO: खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा के गंभीर आरोप, बोलीं- पति और बेटी दोनों चाहिए वापस

तटबंध के पास रहने वालों को सतर्क रहने का निर्देश

बाढ़ के खतरे को देखते हुए जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख ने संबंधित जिलों के डीएम और एसपी को चेतावनी संदेश भेजा है. तटबंध के नदी वाले हिस्से में रहने वाले परिवारों को समय रहते सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं. राहत और बचाव टीमों को लगातार गश्त करने को कहा गया है. प्रशासन का दावा है कि संभावित स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

PHOTOS: जन्माष्टमी पर पटना पहुंचे बी प्राक, कृष्णोत्सव में पंजाबी गानों से बिखेरा सुरों का जादू, अशोक चौधरी के लिए गाया खास गाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >