संवाददाता, पटना बिहार सरकार के उद्योग विभाग के तहत उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान ने जनवरी से जून-2026 के छमाही सत्र के लिए 18 पारंपरिक हस्तशिल्प विधाओं में कुल 400 सीटों पर निशुल्क प्रशिक्षण की घोषणा की है. इसके साथ ही संस्थान ने इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के संचालन के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये हैं. मधुबनी पेंटिंग, टिकुली पेंटिंग, मंजूषा पेंटिंग, सुजनी शिल्प, पेपरमेसी, टेराकोटा, एप्लिक-कसीदा, काष्ठ तक्षण व काष्ठ खिलौना, स्टोन क्राफ्ट, रंगाई-छपाई (ब्लॉक प्रिंटिंग), सिक्की कला, मेटल क्राफ्ट, वेणु शिल्प, सिरामिक कला, सूत बुनाई, चर्म शिल्प, गुड़िया शिल्प और जूट क्राफ्ट जैसी पारंपरिक कलाओं में इस बार प्रशिक्षण उपलब्ध होगा. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसे संस्थान की वेबसाइट www.umsas.org.in पर पूरा किया जा सकता है. आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2025 रात 11:59 बजे निर्धारित की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
