चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष का सिलेबस पहली बार होगा तैयार, लोक भवन ने सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत लागू चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष की तैयारी शुरू हो गई है. 2027 में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए पहली बार आठवें सेमेस्टर का सिलेबस तैयार किया जाएगा. नया सिलेबस UGC के मानकों के अनुरूप होगा और शोध पर आधारित होगा.

पटना से अमृता सिंह की रिपोर्ट

Four-year Undergraduate Programme : राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत लागू चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के चौथे वर्ष की तैयारी शुरू हो गई है. वर्ष 2027 में चौथे वर्ष में प्रवेश करने वाले छात्रों के लिए पहली बार आठवें सेमेस्टर का सिलेबस तैयार किया जाएगा. इसके लिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को 46 विषयों का पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया गया है.

चौथे वर्ष के सिलेबस की तैयारी शुरू

दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत लागू चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के लिए पहली बार आठवें सेमेस्टर का सिलेबस तैयार किया जाएगा. यह पाठ्यक्रम शैक्षणिक सत्र 2023-27 से लागू हुआ था. अब तक विश्वविद्यालयों में केवल पहले तीन वर्षों यानी छह सेमेस्टर तक का पाठ्यक्रम तैयार था और उसी के अनुसार पढ़ाई संचालित हो रही थी.

सभी विश्वविद्यालयों को जारी किए गए निर्देश

लोक भवन के अपर मुख्य सचिव ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र भेजकर चौथे वर्ष का सिलेबस तैयार कराने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों को अपने-अपने विषय विशेषज्ञों की सहायता से कुल 46 विषयों का नया पाठ्यक्रम तैयार करना होगा.

विषय विशेषज्ञों के साथ हुई ऑनलाइन बैठक

सिलेबस निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के लिए लोक भवन की ओर से सभी विषय विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई. बैठक में उन्हें संबंधित विषयों के पाठ्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया. विशेषज्ञों से 16 और 17 जुलाई तक तैयार सिलेबस उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिसके बाद उसकी समीक्षा और स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. नया सिलेबस विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के मानकों के अनुरूप तैयार होगा.

चौथा वर्ष होगा पूरी तरह शोध आधारित

नई व्यवस्था के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रम का चौथा वर्ष शोध आधारित होगा. इस दौरान छात्रों को चार-चार क्रेडिट वाले तीन शोध आधारित पत्र पढ़ाए जाएंगे. इसका उद्देश्य छात्रों में शोध क्षमता विकसित करना और उन्हें उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.

ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री का मिलेगा अवसर

जो छात्र तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी करने के बाद चौथे वर्ष में प्रवेश लेंगे, उनका शैक्षणिक प्रदर्शन डिग्री के स्वरूप को निर्धारित करेगा. 7.5 या उससे अधिक सीजीपीए प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को "ऑनर्स विद रिसर्च" की डिग्री प्रदान की जाएगी. इससे उन्हें शोध, पीएचडी और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा.

पहली बार लागू होगी नई व्यवस्था

चूंकि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम वर्ष 2023 से पहली बार लागू किया गया था, इसलिए अब तक केवल छह सेमेस्टर की पढ़ाई हुई है. इसी कारण चौथे वर्ष और आठवें सेमेस्टर का सिलेबस पहले तैयार करने की आवश्यकता नहीं पड़ी थी. वर्ष 2027 में पहली बार अंतिम वर्ष की पढ़ाई शुरू होने के साथ यह नई व्यवस्था लागू होगी.

Also Read : सीवान के सिसवन में सिंचाई व्यवस्था बदहाल, सरकारी ट्यूबवेल बंद और नहरें सूखी, धान की खेती पर गहराया संकट


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >