Four Lane Road In Bihar: बिहार में यहां बनेगा फोर लेन रोड, इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा, मिलेगी बड़ी सुविधा

Four Lane Road In Bihar: बिहार में संपतचक बाजार से परसा बाजार तक जाने वाली टू लेन सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा. जिससे करीब एक लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा. पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

Four Lane Road In Bihar: बिहार में एक और फोर लेन सड़क का निर्माण होने वाला है. संपतचक बाजार से परसा बाजार तक जाने वाली टू लेन सड़क को फोर लेन बनाया जाएगा. नए फोर लेन रोड को लेकर खास बात यह है कि, रोड के बीच-बीच में आईसीसी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण भी किया जाएगा. ताकि बारिश का पानी आसानी से रोड से निकल सके. फोर लेन रोड के बनने से करीब एक लाख की आबादी को फायदा पहुंचने वाला है.

70 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

पथ निर्माण विभाग की तरफ से सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से संपतचक बाजार से परसा बाजार के बीच सड़क बनाई जाएगी, जिसकी लंबाई 6.415 किलोमीटर होगी. यह सड़क संपतचक बाजार से पटना-मसौढ़ी स्टेट हाईवे- एक और परसा बाजार की तरफ से पुराना एनएच-83 पटना-गया को जोड़ती है. इसके अलावा परसा बाजार के कुछ दूर आगे से मीठापुर से सिपारा-महुली होते हुए पुनपुन के बीच निर्माणाधीन सड़क से भी जुड़ जाएगा.

टू लेन सड़क से हो रही परेशानी

जानकारी के के मुताबिक, संपतचक बाजार से परसा बाजार के बीच सड़क के दोनों साइड घनी आबादी है. फिलहाल यह सड़क टू लेन है, जिसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है. साथ ही इस टू लेन सड़क पर बारिश का पानी निकलने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है. जिससे जलजमाव की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ती है.

बारिश का पानी निकलने की भी सुविधा

नए तरीके से फोर लेन सड़क के निर्माण से एक तरफ जहां लोगों को आने-जाने के लिए चौड़ी सड़क मिलेगी. तो वहीं दूसरी तरफ बरसाती पानी की निकासी के लिए आरसीसी बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण किया जाएगा. इसके बाद सड़क पर जलजमाव से भी लोगों को छुटकारा मिल सकेगा.

लोगों को मिलेगी सहूलियत

इस फोर लेन सड़क के निर्माण से राजधानी पटना के लोग सीधे मीठापुर से सिपारा-महुली होते हुए पुनपुन से गयाजी और मसौढ़ी की तरफ आसानी से आवागमन कर सकेंगे. इसके साथ ही दक्षिण बाईपास में बसे लोगों को भी सड़क का चौड़ीकरण होने के बाद आने-जाने में सहूलियत होगी.

Also Read: Bihar Weather Alert:अगले 2 दिन मूसलाधार बारिश,19 जिलों में बिजली का खतरा,10 नदियां उफान पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >