Four Lane In Bihar: किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन से जुड़ा बड़ा अपडेट, करोड़ों की लागत वाली प्रोजेक्ट से होगा बड़ा फायदा

Four Lane In Bihar: बिहार में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिये सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. ऐसे में किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन के बनने से सीमांचल इलाके में कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. इससे लोगों को बड़ा फायदा मिल सकेगा.

Four Lane In Bihar: बिहार के हर जिले में रोड कनेक्टिविटी को तेजी से मजबूत किया जा रहा है. ऐसे में किशनगंज-बहादुरगंज फोरलेन से जुड़ा खास अपडेट है. दरअसल, इसका निर्माण कार्य अब आखिरी चरण में पहुंचने वाला है. इसके बनने से किशनगंज के लोगों को बड़ा फायदा पहुंच सकेगा. ऐसा भी कहा जा सकता है कि सीमांचल इलाके में कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी.

लगभग 24.85 किलोमीटर लंबी है सड़क

जानकारी के मुताबिक, लोगों के लिये जल्द ही इसे खोला जा सकता है. इस फोरलेन की लंबाई लगभग 24.85 किलोमीटर है. यह फोरलेन NH-27 को NH-327E से जोड़ेगा. रोड का निर्माण किशनगंज के उत्तर रामपुर गांव से बहादुरगंज के सताल इस्तमारार गांव तक किया जायेगा. दरअसल, वर्तमान में जो टू लेन सड़क है वह जर्जर हो चुकी है. ऐसी स्थिति में किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस टू लेन सड़क के समानांतर ही फोरलेन सड़क को ग्रीन फील्ड मोड में बनाया जा रहा है.

45 मिनट की दूरी 20 मिनट में होगी पूरी

इस सड़क के पूरी तरह से बन जाने के बाद भारी गाड़ियों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी. इसके साथ ही लोगों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी. जानकारी के मुताबिक, किशनगंज से बहादुरगंज तक की यात्रा पूरी करने में अभी लगभग 45 मिनट का समय लगता है. लेकिन फोरलेन के बन जाने से यह दूरी सिर्फ 20 मिनट की ही रह जायेगी. समय के साथ-साथ लोगों के फ्यूल की भी बचत होगी.

रोड प्रोजेक्ट की इतनी है लागत

जानकारी के मुताबिक, इस रोड प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1117 करोड़ रुपये है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से निर्माण कार्य की निगरानी की जा रही है. सड़क के निर्माण में किसी तरह की कोई कमी ना रहे, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है. इसके बनने से व्यापारियों को आसानी हो सकेगी और रोजगार के नये अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे. ऐसे में बस जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार है.

Also Read: Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का डबल अटैक, 30 दिसंबर को 20 जिलों के लिये मौसम विभाग का अलर्ट, पछुआ हवाएं बनी आफत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >