पिकअप की टक्कर से नाना-नतिनी समेत चार जख्मी

घतपर मुहल्ले में गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से चार लोग जख्मी हो गये, जिसमें नाना- नतिनी भी शामिल हैं

मसौढ़ी. मसौढ़ी नगर के संघतपर मुहल्ले में गुरुवार की शाम एक अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से चार लोग जख्मी हो गये, जिसमें नाना- नतिनी भी शामिल हैं. इधर, घटना के बाद भागने के प्रयास में पिकअप चालक ने दो अन्य युवकों को भी टक्कर मार दिया. इससे दोनों युवक के पैर काफी जख्मी हो गये और लोग उसे आनन फानन में किसी अन्यत्र हॉस्पिटल में ले गये. घटना के बाद पिकअप चालक को मुहल्ले वालों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया. इधर, दो जख्मियों का उपचार पास स्थित पीएचसी में कराया गया. घटना में जख्मी संघतपर निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि अपनी आठ वर्षीय नतिनी के साथ गुरुवार की शाम पास स्थित किराना दुकान में समान लेने जा रहे थे. इसी दौरान कर्पूरी चौक के तरफ से आ रहा एक पिकअप मुहल्ले की संकीर्ण रोड में काफी तेज गति से जा रहा था. संघतपर चारमुहानी के पास अनियंत्रित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े सुजीत व उनकी नतिनी को टक्कर मार दिया, जिससे सुजीत का सिर फट गया और वह सड़क पर फेंका गये, जबकि उसकी नतिनी के चेहरे पर चोट आयी है. पिकअप चालक फिलहाल पुलिस हिरासत में है. पुलिस का कहना है कि जख्मी सुजीत द्वारा लिखित देने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >