चार डीएसपी बदले गये

राज्य सरकार ने चार डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है.

पटना. राज्य सरकार ने चार डीएसपी स्तर के पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है. गृह विभाग द्वारा शनिवार की देर शाम जारी अधिसूचना के मुताबिक विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे कामाख्या नारायण सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, विधि-व्यवस्था शाखा की जिम्मेदारी दी गयी.विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी रहे मनोरंजन भारती को बीसैप-14, पटना का डीएसपी बनाया गया है.पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मो आदिल बेलाल को बीसैप-10, जबकि राकेश रंजन को बीसैप-5 का डीएसपी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >