पटना में वाहन चेकिंग के दौरान दानापुर में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल और 9 गोलियां बरामद

शाहपुर पुलिस ने लोदीपुर-चांदमारी रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्तौल, नौ गोलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए. पुलिस ने हथियार सप्लायर को भी गिरफ्तार किया है.

Patna News : शाहपुर पुलिस ने लोदीपुर-चांदमारी रोड में वाहन चेकिंग के दौरान तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक पिस्तौल, नौ गोलियां, तीन मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की गयी. गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी को भी दबोच लिया. पुलिस ने चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पुलिस को देखकर भागने लगे तो खदेड़कर पकड़ा

एसडीपीओ अजीत कुमार ने शनिवार को बताया कि सिटी एसपी पश्चिमी के निर्देश पर शुक्रवार रात लोदीपुर-चांदमारी रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक संदिग्ध स्थिति में आते दिखे. पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया.

तलाशी में पिस्तौल और 9 गोलियां मिलीं

पकड़े गये युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक पिस्तौल, नौ गोलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद किये. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अभिनंदन कुमार उर्फ अंकित कुमार, बसंत कुमार और आदित्य राज के रूप में हुई है. तीनों गंगहरा, शाहपुर के रहने वाले बताये गये हैं.

निशानदेही पर हथियार सप्लायर गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को हथियार उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने गंगहरा निवासी बिट्टन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, बिट्टन ही आरोपितों को हथियार उपलब्ध कराता था.

रंगदारी और अवैध बालू खनन में हथियार इस्तेमाल करने का दावा

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभिनंदन, आदित्य और बसंत ने पूछताछ में बताया कि बिट्टन शर्मा से हथियार लेकर वे रंगदारी वसूलने, अवैध बालू खनन और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे. पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनकी गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है.

पूछताछ के बाद चारों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : पटना एयरपोर्ट से कारोबारी अपहरण-हत्या का मास्टरमाइंड बजरंगी गिरफ्तार, टॉप-10 अपराधियों में था शामिल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >