जो अतिपिछड़ों को सम्मान दे, वैसी सरकार बनाएं : तेजस्वी

मिलर हाइस्कूल में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ’ रैली हुई.

‘अतिपिछड़ा जगाओ, तेजस्वी सरकार बनाओ’ रैली संवाददाता, पटना मिलर हाइस्कूल में राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित ‘अतिपिछड़ा जगाओ-तेजस्वी सरकार बनाओ’ रैली में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जो अतिपिछड़ों को मान-सम्मान दे, वैसी सरकार बनाएं. लालू प्रसाद राज के पहले अतिपिछड़ा समाज को शादी में घोड़ी पर चढ़ने नहीं दिया जाता था. हमारी सरकार बनी तो इतना काम करेंगे कि वह कल्पना से परे होगा. अगर काम नहीं करेंगे तो पांच साल बाद सजा दे देना. शराबबंदी के नाम पर थाना वाले ही शराब की बिक्री करवा रहे हैं.हमने इस सरकार को दो बार जीवनदान दिया. भाजपा ने आरक्षण को कोर्ट में फंसा दिया : तेजस्वी ने कहा भाजपा ने आरक्षण को कोर्ट में फंसा दिया. अगर नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाता, तो आरक्षण का लाभ सबों को मिलता. हमने निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में आरक्षण के साथ ही विस क्षेत्र को आरक्षित करने की मांग की है. मुख्यमंत्री को हाइजैक कर लिया है भाजपा ने: तेजस्वी ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाइजैक कर लिया है. जब 15 साल पुरानी गाड़ी को चलाने की अनुमति नहीं है, तो 20 साल खटारा सरकार को चलाने की अनुमति कैसे दी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >