केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने को लेकर 20 को पैदल मार्च निकालेंगे पीयू के कर्मचारी, शिक्षक व छात्र

इस मार्च में विश्वविद्यालय व कॉलेज के सैकड़ों कर्मचारी शामिल होंगे. यह मार्च सुबह 10 बजे से निकलेगा.

संवाददाता, पटना पटना यूनिवर्सिटी कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी की बैठक गुरुवार को संघ कार्यालय में हुई. बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार के पहल पर पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने को लेकर 20 सितंबर को विश्वविद्यालय मुख्यालय से कारगिल चौक तक पैदल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया. इस मार्च में विश्वविद्यालय व कॉलेज के सैकड़ों कर्मचारी शामिल होंगे. यह मार्च सुबह 10 बजे से निकलेगा. कारगिल चौक पर सभा आयोजित की जायेगी. इस मार्च में कर्मचारियों के अलावा सीनेट, सिंडिकेट सदस्य, विधान पार्षद, विधान सभा सदस्य, मेयर, पार्षद, पूर्व कुलपति, प्रतिकुलपति, कुलसचिव, सेवानिवृत्त शिक्षकगण, पूर्ववर्ती छात्र, पटना विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, पटना विश्वविद्यालय कॉलेज कर्मचारी संघ सहित छात्र संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में संघ के महासचिव फरमान अब्बास, उपाध्यक्ष सुजीत कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव में सोहन प्रसाद सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष नसीम खां सहित कार्यकारिणी के कई सदस्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anurag pradhan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >