एनएमसीएच व पटना एम्स अस्पताल पर होगी फूलों की बारिश

एनएमसीएच व पटना एम्स अस्पताल पर रविवार को फूलों की बारिश होगी. यह कोरोना वॉरियर को सम्मान देने के लिए किया जा रहा है.

पटना : एनएमसीएच व पटना एम्स अस्पताल पर रविवार को फूलों की बारिश होगी. यह कोरोना वॉरियर को सम्मान देने के लिए किया जा रहा है. कोरोना वायरस से जान की बाजी लगाकर अभी मेडिकल टीम लगातार लड़ रही है. अपने और अपने परिवार की चिंता को छोड़ अभी कोरोना पीड़ितों को जीवनदान देने के कार्य में मुस्तैदी से जुटे हुए हैं. विदित हो कि पूरे देश में वायुसेना उन तमाम अस्पतालों पर फूलों की बारिश करने वाली है, जहां कोरोना वायरस के संक्रमितों का इलाज चल रहा है. पटना जिला में एनएमसीएच व पटना एम्स का चयन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >