फतुहा प्रखंड की कई पंचायतों के गांवों में आयी बाढ़, फसल बर्बाद

patna news: फतुहा. मोमिंदपुर और मोहिउद्दीनपुर पंचायत के लगभग सभी गांवों के खेत जलमग्न हो चुके हैं. कई घरों में भी पानी घुस चुका है, मवेशियों को सड़क पर रखा जा रहा है, पशुचारे का भी संकट है.

फतुहा. मोमिंदपुर और मोहिउद्दीनपुर पंचायत के लगभग सभी गांवों के खेत जलमग्न हो चुके हैं. कई घरों में भी पानी घुस चुका है, मवेशियों को सड़क पर रखा जा रहा है, पशुचारे का भी संकट है. मोमिंदपुर पंचायत के करबीघा, मोमिंदपुर, नियाजीपुर, बुद्धदेवचक, निसीबूचक और मोहिउद्दीनपुर पंचायत के सिरपतपुर के सभी घरों में पानी घुस गया है गली में तेज धारा बह रहा है चापाकल भी पानी में डूब गये हैं. मोमिंदपुर के नसीबुचक निवासी सुधीर यादव, सुगन्ध कुमार, हेमंत कुमार और मोहिउद्दीनपुर के सिरपतपुर निवासी डॉ सुरेश सिंह, मुखिया आलोक कुमार और पूर्व मुखिया दिलीप कुमार ने बताया कि खेतों में आया बाढ़ का पानी कहर बरपाने लगा है. धान की फसल डूब गयी है. लोग घर की छतों पर जीवन यापन कर रहे हैं. फोरलेन से बुद्धदेवचक जाने वाले ग्रामीण पथ पर फल्गू की सहायक नदियों का पानी चढ़ जाने से सड़क अवरुद्ध हो गयी है. लोग जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं. इस पंचायत के विभिन्न गांवों की करीब पांच सौ बीघे की धान की फसल नष्ट हो चुकी है. कोल्हर पंचायत और पीताम्बर पुर पंचायत के गांवों के बीच धोबा नदी का तटबंध टूट गया, जिससे सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गयी. गौरीपुंदाह पंचायत के बलवा गांव में भी बाढ़ के पानी से फसल की बर्बादी हुई है. ग्रामीणों के अनुसार अभी तक इन गांवों में सरकारी सुविधा नहीं पहुंच सकी है. सोमवार से ही दूसरे दिन जलसंसाधन विभाग के अधिकारी टूटे तटबंध को बांधने में जुट गये हैं. पर पानी के तेज धारा से परेशानी हो रही है. मंगलवार को विधायक डॉ रामानंद यादव, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव और विनोद कुमार, महेंद्र यादव समेत कई लोगों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >