दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से पटना के लिए फ्लाइट टिकट के दाम जानकर उड़ जायेंगे होश, होली से पहले टेंशन

Flight Ticket Bihar: मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के अलावा दूसरे बड़े शहरों से पटना का किराया दोगुना से भी महंगा हो गया है. फ्लाइट की टिकटें महंगी होने से होली के पहले लोगों की टेंशन बढ़ गई है. दूसरी तरफ आज से स्पेशल बसें भी चलाई जायेंगी.

Flight Ticket Bihar: होली पर बिहार आने वाले लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है. इस बीच फ्लाइट के टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं. कई नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं. यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा, जिसका फायदा एयरलाइन्स उठा रही हैं. मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु या फिर हैदराबाद से पटना का किराया दोगुना से भी ज्यादा हो गया है.

कितना देना होगा यात्रियों को किराया?

होली से पहले बिहार लौटने वालों की टेंशन बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु से पटना का किराया 15600 रुपए, मुंबई से 16 हजार, हैदराबाद से 12 हजार और दिल्ली से पटना के लिए 13 हजार रुपए किराया है. आम दिनों की अगर बात करें तो, इन शहरों से पटना के लिए फ्लाइट का किराया लगभग आधा ही होता है. लेकिन मजबूरी होने की वजह से लोग महंगे टिकट खरीद रहे हैं.

अभी और बढ़ सकते हैं टिकट के दाम

इतना ही नहीं, कहा यह भी जा रहा है कि जैसे-जैसे होली नजदीक आएगी वैसे-वैसे फ्लाइट के किराए में और भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसका कारण यह बताया गया है कि फ्लाइट में अभी सीटें बची हुई हैं. ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं रहा. लोगों को वेट करना पड़ा रहा. इसके अलावा यात्रियों के पास स्पेशल ट्रेन का सहारा बचा है. लेकिन यात्रियों की संख्या ज्यादा होने से भीड़भाड़ झेलना पड़ रहा. ऐसे में कई लोग फ्लाइट से सफर करना चाहते हैं.

23 फरवरी से स्पेशल बसों का परिचालन शुरू

आज से (23 फरवरी) स्पेशल बसें भी चलाई जायेंगी. सरकार की तरफ से 200 होली स्पेशल बसें चलाने का ऐलान किया गया था. इन बसों में एसी और डीलक्स बसें शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, आज 50 होली स्पेशल बसें चलाई जायेंगी. दिल्ली, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, हरियाणा समेत अन्य शहरों से बसें चलाने की योजना है. ऑनलाइन टिकट बुकिंग पहले ही शुरू हो गई थी. खास बात यह है कि बस के किराए में 500 से 700 रुपए तक की सब्सिडी भी दी गई.

Also Read: बिहार पुलिस लाइन में हाई स्कूल, पुलिस दीदी और AI से बदलेगी पुलिस व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >