लूट के मामले में दो मोबाइल व नकदी के साथ पांच गिरफ्तार

बीते गुरूवार को दोपहर एक मनरेगा लेबर मेट से लूटपाट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.

मसौढ़ी . कादिरगंज मार्ग स्थित थाना के पकरी गांव के पास बीते गुरूवार को दोपहर एक मनरेगा लेबर मेट से लूटपाट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से लूट के दो मोबाइल व पंद्रह सौ रुपए भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपितों में थाना के पकरी गांव के सुधीर कुमार, कौशल कुमार, मंगल कुमार, राजपाल कुमार और मुन्ना कुमार शामिल हैं. पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया. गौरतलब है कि बीते गुरुवार को दोपहर लेबरमेट सह थाना के हसनपुरा ग्रामवासी अशोक कुमार के पुत्र रणधीर कुमार जिला परिषद निधि से संचालित मनरेगा के कार्य की देखरेख करने जा रहे थे. इसी दौरान पकड़ी गांव स्थित कोयला टाल के पास गांव के आठ आरोपितों ने उन्हें घेर कर पिस्तौल के बल पर मारपीट कर उनसे पैंतीस हजार रूपए, गले में पहने 15 ग्राम के सोने की चेन और दो मोबाइल लूट लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >