संवाददाता, पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय के सभागार में भाजपा मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित निषाद समाज की इस बैठक में डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र दल है जिसने इस समाज को सशक्त बनाने की ठोस पहल की है. इसके बाद नाम लिए बिना ही वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी पर सीधा हमला बोला. उन्हें मुंबई से आकर समाज को ठगने वाला नेता करार दिया. कहा कि अब भाजपा गांव-घर के निषाद समाज के लोगों को नेता बनायेगी. पैसे की राजनीति नहीं चलेगी. भाजपा उनकी कितनी हितैषी है यह साबित करने के लिए घोषणा की कि आने वाले 15 दिनों में मछुआरा आयोग गठित किया जायेगा, जिसमें इसी समाज के नेता सदस्य और अध्यक्ष होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
