21 दिन पहले पत्नी और अब पति ने कर ली खुदकुशी

patna news: बिहटा. शनिवार को बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

बिहटा. शनिवार को बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान राघोपुर निवासी मुख्तार आलम के 28 वर्षीय पुत्र मोहम्मद जावेद उर्फ रिंकू के रूप में हुई है. बताया जाता है कि 21 दिन पहले उसी कमरे में उसकी पत्नी फरजाना प्रवीण उर्फ फरहाना खातून ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी. मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी की मौत के बाद से ही जावेद गहरे सदमे और तनाव में था. परिजनों ने बताया कि वह डिप्रेशन में चला गया था और काफी गुमसुम रहता था. शनिवार की सुबह उसने उसी कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जहां 21 दिन पहले उसकी पत्नी ने जान दी थी. घटना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर एफएसएल की टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया है. गौरतलब है कि 21 दिन पहले शनिवार को ही फरजाना प्रवीण ने भी मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाई थी. उसकी उम्र मात्र 22 वर्ष थी और उसकी दो साल पहले जावेद से शादी हुई थी. दंपती की 14 माह की बच्ची भी है. इधर दोनों की आत्महत्या से पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल है. थाना प्रभारी राज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. एफएसएल कि टीम को भी बुलाया गया है, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >