PHOTOS : मखाना की पहली खेप ऑस्ट्रेलिया गयी, कृषि मंत्री ने ट्रकों को किया रवाना, पांच तस्वीरों से जानिए कैसे पहुंचेगा

1 / 6
PHOTOS : मखाना की पहली खेप ऑस्ट्रेलिया गयी, कृषि मंत्री ने ट्रकों को किया रवाना, पांच तस्वीरों से जानिए कैसे पहुंचेगा
फुल स्क्रीन में देखें

मखाना लदे कंटेनर को हरी झंडी दिखाते कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

बिहार से मखाने की पहली खेप ऑस्ट्रेलिया भेजी गई है, जिसमें 25 टन मखाना शामिल है. इस निर्यात से किसानों को वैश्विक बाजार मिलने की उम्मीद जगी है.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

इसी कंटेनर से मखाना को भेजा गया

सात कंटेनर ट्रकों से भेजा गया 25 टन मखाना

पटना जिले के बिहटा प्रखंड के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित JITBAN Supply Chain परिसर से 25 टन मखाना लेकर सात कंटेनर ट्रकों को कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना किया.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री से चर्चा करते हुए

समुद्री जहाज के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया भेजी जाएगी

रवाना किये गये मखाना से लदे कंटेनर पहले बिहटा स्थित इनलैंड ड्राई पोर्ट डिपो पहुंचेंगे. यहां से इन्हें रेल मार्ग से कोलकाता ले जाया जाएगा. इसके बाद समुद्री जहाज के माध्यम से मखाना की खेप ऑस्ट्रेलिया भेजी जाएगी.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

कार्यक्रम में कृषि मंत्री के सामने समस्या रखते किसान

किसानों ने कृषि मंत्री के सामने रखी समस्याएं

कार्यक्रम के दौरान दरभंगा सहित मिथिलांचल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे मखाना किसानों ने कृषि मंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं. किसान राज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक वे अपनी पूंजी से ही मखाना की खेती करते आ रहे हैं और सरकारी योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मखाना देखते कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

किसानों को मिलेगा वैश्विक बाजार

कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार मखाना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है. सरकार का प्रयास है कि बिहार के मखाना को देश-विदेश में व्यापक बाजार मिले और इसका सीधा लाभ मखाना उत्पादक किसानों को प्राप्त हो.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

महिलाओं की बात सुनते कृषि मंत्री

महिलाओं से बात करते विजय कुमार सिन्हा

किसानों ने कहा कि पहले मखाना कम कीमत पर बेचने की मजबूरी रहती थी, लेकिन अब विदेशों में निर्यात शुरू होने से किसानों में उम्मीद जगी है. उन्होंने सरकार से खेती के लिए आर्थिक सहयोग और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >